गुरु अप्रैल महीने में करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का भरपूर सहयोग

ज्योतिष | देवगुरु बृहस्पति साल में एक बार ही एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. पिछले साल गुरु यानि बृहस्पति ने मेष राशि में प्रवेश किया था और अभी तक वह इसी राशि में विराजमान है. साल 2024 में अप्रैल महीने तक गुरु मेष राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं. इसके बाद, गुरु राशि परिवर्तन करेंगे अर्थात वृषभ राशि में प्रवेश कर लेंगे. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गुरु के वृषभ राशि में रहने की वजह से किन राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे देवगुरु बृहस्पति

सिंह राशि: गुरु के वृषभ राशि में गोचर से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. व्यापार क्षेत्र में भी आपको कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, लाइफ पार्टनर के साथ अब आपकी मुश्किलें धीरे- धीरे करके समाप्त हो जाएंगी. गुरु के प्रभाव की वजह से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है.

कन्या राशि: गुरु के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के रुके हुए सारे काम अब बनने शुरू हो जाएंगे, करियर में भी प्रमोशन के योग बनेंगे. समृद्धि का आगमन होगा. काम के सिलसिले में जल्द ही आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

वृषभ राशि: इसी राशि में गुरु का प्रवेश होने वाला है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है. इसलिए आपको बजट के अनुसार ही सारे कार्य करने हैं, नए काम की शुरुआत आपके लिए फायदेमंद होगी. वैवाहिक जीवन भी काफी बढ़िया होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.