7 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, क्या भारत में भी देगा दिखाई?

ज्योतिष | अगस्त का महीना अब समाप्ति की ओर है. जल्द ही, सितंबर के महीने की शुरुआत हो जाएगी, इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 7 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है. इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे की होगी, यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Chandra Grahan

इस दिन लगेगा अंतिम चंद्र ग्रहण

हिंदू धर्म में ग्रहण को विशेष महत्व प्राप्त है. 7 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह चंद्र ग्रहण रात 9:57 से 1:27 तक लगेगा. वही ग्रहण का पिक समय रात 11:00 से 12:22 मिनट के बीच होगा. ग्रहण के कुछ घंटे पहले ही सूतक काल भी लागू हो जाता है. जब सूर्य- पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं, तब चंद्र ग्रहण का निर्माण होता है.

यह ग्रहण धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से भी काफी खास माना जा रहा है. अब आप भी यह जानना चाहेंगे कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं. हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

क्या भारत में भी देगा दिखाई?

7 सितंबर के दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे,  इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस साल का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस वजह से इसका सूतक काल भी लागू होगा. चंद्र ग्रहण के समय दो अवधि को आपको खास ध्यान रखना है, एक तो सूतक काल और एक ग्रहण काल. सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं, इस दिन आपको जितना हो सके भगवान के नाम का जाप करना चाहिए. साथ ही, सूतक काल में देवी देवताओं के मंत्रों का भी जाप करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.