इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में भी देगा दिखाई?

ज्योतिष | हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है. साल 2025 का सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जब सूर्य ग्रहण लगता है, तो सूर्य की शक्ति कमजोर हो जाती है. इस दौरान किसी भी तरह के शुभ मांगलिक आदि कार्यों पर रोक लग जाती है. आज हम आपको साल 2025 के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी देंगे कि यह भारत में दिखाई देगा या नहीं और यह कब लगेगा.

Grahan

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होली के मौके पर लगा था. अब जल्द ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है. इस दौरान किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, वहीं मंदिरों की कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात के समय में लग रहा है. इस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.

यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 10:59 मिनट से आधी रात्रि करीब 3:30मिनट तक लगेगा. इस ग्रहण का कुल समय 4 घंटे 24 मिनट का रहने वाला है. क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा, इस वजह से इसे भारत में देखा नहीं जाएगा.

क्या भारत में दिखाई देगा ग्रहण?

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा, इस वजह से इसका प्रभाव दिखाई नहीं देगा.

जानकारी देते हुए बताया गया कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया का दक्षिणी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका आदि जगहों पर दिखाई देने वाला है. 2 अगस्त 2027 को सदी का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान करीब 6 मिनट के लिए सूर्य पूर्ण रूप से ढक जाएगा और हर जगह अंधेरा ही अंधेरा छा जाएगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.