साल 2026 में इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव, मिलेगी हर कार्य में सफलता; घर आएगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष | शनि देव (Shani Dev) को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह किसी भी राशि में लंबे समय तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में इसका प्रभाव भी काफी समय तक दिखाई देता है. शनि देव मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और जून 2027 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. जिन राशि के जातकों के जन्म राशि से दो पांच या 9वें स्थान में विराजमान है, उन्हें चांदी का पाये माना जाता है. 2026 में शनि मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को पूरा 1 साल तक लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Shani Dev 1

इन तीन राशियों का अच्छा समय

कर्क राशि: शनि देव का चाल में बदलाव करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन इंक्रीमेंट मिल सकता है. आपको आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है, कई क्षेत्रों में लाभ के अवसर खुलेंगे. परिवार में खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा, मित्रों का आपको पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

वृश्चिक राशि: शनि देव का चांदी के पाये पर चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. साल 2026 में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. व्यापार और कार्य क्षेत्र के लिए गए फैसले भविष्य में आपको काफी लाभ देंगे. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, इस अवधि में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप बेहतरीन फैसले लेने वाले हैं. आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातक को पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है, अब आपको आकस्मिक धन लाभ का लाभ मिलेगा. साथ ही, नए अवसर प्राप्त होंगे. आप पहले से बेहतर डिसीजन ले पाएंगे. आपकी मेहनत रंग लाएगी. लाभ के रास्ते खुलेंगे, इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा जिससे काफी लोग आपसे इंप्रेस होते हुए दिखाई दे रहे है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.