आज शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा चंद्र ग्रहण, ये सभी कार्य न करे

कैथल | कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण शाम 5:32 से शुरू होगा, जो शाम 6:19 तक चलेगा. सूतक काल सुबह 8:10 से ही शुरू हो चुका है जो 6:19 पर समाप्त होगा. सूतक काल के शुरू होते ही मंदिरों में दर्शन पर रोक लग जाती है. मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं. हनुमान वाटिका कैथल के मुख्य पुजारी विशाल शर्मा ने बताया कि 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस दिन गंगा पर स्नान का विशेष महत्व होता है.

Chandra Grahan

शुरू हुआ चंद्र ग्रहण का सूतक काल

इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है परंतु अब की बार इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़े -  मई में सूर्य, मंगल और बुध एक ही राशि में होंगे विराजमान, इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

सूतक काल में कोई भी पूजन, पाठ या धार्मिक कार्य नहीं किया जाता. जिस वजह से देव दीपावली अबकी बार 7 नवंबर को मनाई गई. सूतक काल की समाप्ति के बाद ही मंदिर के कपाट खोले जाते हैं. देव स्नान के बाद ही पूजा-अर्चना होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.