ज्योतिष | सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम को दर्शाता है. इस साल रक्षाबंधन में ग्रहों की भी उत्तम स्थिति भी बन रही है. अबकी बार रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं है. 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
रक्षाबंधन का पावन पर्व
इस बार रक्षाबंधन पर यानी कि सावन महीने की पूर्णिमा पर ग्रहों की अच्छी स्थिति बन रही है. इस दिन रक्षाबंधन पर बुध उदय होने जा रही है. बुध और शुक्र की युति की वजह से बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा. शुक्र और गुरु भी मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, राहु कुंभ राशि में रहेंगे. केतु सिंह राशि में रहेंगे. इसके अलावा, मंगल ग्रह कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. ग्रहों की इस स्थिति की वजह से सभी राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन शनिवार है इसी दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. 9 अगस्त से दोपहर 1:30 मिनट के आसपास पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी और भाद्रपद महीने की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. ऐसे में 9 अगस्त के दिन रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:35 से 1:24 मिनट तक रहने वाला है. वही रक्षाबंधन के दिन राहुकाल सुबह 9:00 से लेकर 10:47 तक रहने वाला है.
रक्षाबंधन के त्यौहार को भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर उनकी लंबी उम्र के लिए रक्षा सूत्र बांधती है. बदले में भाई भी उन्हें रक्षा करने का वचन देते हैं. साथ ही, कुछ उपहार भी देते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
