20 अक्टूबर को मंगल करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, आने वाले कुछ दिन संभल कर रहे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है. इस महीने मंगल अपनी नीच राशि यानि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 3:04 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेगी.

Jyotishi

आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें मंगल के राशि परिवर्तन से आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहना होगा.

कुछ दिन संभल कर रहे इन तीन राशियों के जातक

कन्या राशि: मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, धन में भी कमी हो सकती है. आपको आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, संतान की ओर से भी आपकी परेशानी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, आपको कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते समय वाणी का विशेष ध्यान रखें, व्यापार में भी हानि के योग दिखाई दे रहे है. स्वास्थ्य को लेकर भी आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, धन हानि हो सकती है.

मीन राशि: मंगल इस राशि के पांचवे भाव में गोचर करेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आप जो भी फैसला ले काफी सोच- समझ कर ले. काम के चक्कर में कुछ गलतियां हो सकती है, पार्टनर का भी आपके सहयोग नहीं मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी दिखाई नहीं दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.