मंगल और वरुण बनाएंगे नवपंचम राजयोग, कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | मंगल ग्रह को नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. यह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. मंगल इस समय अपनी स्वयं की ही राशि वृषभ में विराजमान है, जिस वजह से रुचक राजयोग का निर्माण हो रहा है. मंगल इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे.

Panchak Rashi

4 नवंबर को मंगल- वरुण के साथ संयोग करके नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राजयोग के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा रहने वाली रहने वाली है. मंगल और वरुण का नवपंचम राजयोग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. इसी के साथ रुचक राजयोग से आपके जीवन में खुशियां आएंगी. इस अवधि में नई नौकरियां और व्यवसाय की संभावनाएं भी बन रही है. बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न होंगे, आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती हुई दिखाई दे रही है. आय के नए स्रोत बनेंगे. अब आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से काफी बेहतर होने वाली है, आपको सभी कार्यो में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: मंगल के अपनी ही राशि मे गोचर से इस राशि को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको कोर्ट- कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. करियर में भी आपको बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं, पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं. लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी, पार्टनर के साथ भी संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं. आप बेहतरीन समय परिवार के साथ बिताने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल का यह गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है. इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, व्यावसायिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, नौकरी पेशा लोगों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस में जितनी भी परेशानियां चली आ रही थी अब वह एक- एक करके बंद हो जाएंगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.