कल मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 7 दिसंबर तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मंगल एक राशि में करीब 45 दिन तक विराजमान रहते हैं, ऐसे में इसके नक्षत्र और राशि परिवर्तन का प्रभाव भी सभी राशि के जातक को पर दिखाई देता है. इस समय मंगल अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में ही विराजमान होकर रुचक राजयोग का निर्माण कर रहे है. इसके साथ ही, सूर्य और बुध के साथ जल्द ही वह युति भी करने वाले हैं.

Rashifal 1

19 नवंबर को जेष्ठा नक्षत्र में मंगल प्रवेश कर जाएंगे. 7 दिसंबर 2025 तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं. मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

कल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. शुक्र के लग्न भाव में रुचक राजयोग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में आपके जीवन में सुख- समृद्धि और धन संपदा की प्राप्ति होगी. अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, अगर आप कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही है तो उसमें भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, अब आपके आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी. आप अपनी कही हुई बातें पूरा करने में सफल होने वाले हैं, करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है. मंगल की दृष्टि सातवें भाव में पड रही है, ऐसे में सरकार की ओर से आपको विशेष लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी व वाहन आदि खरीदने का सपना भी अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है. रुचक राजयोग का भी आपको लाभ मिलेगा, अब आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा है, अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे है, तो समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. व्यापार के क्षेत्र में भी आपको विशेष लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.