ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं और इसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ मानव जीवन पर दिखाई देता है. मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. 28 अक्टूबर को मंगल का अंश बल 9 डिग्री हो जाएगा, ऐसे में मंगल अपनी उच्च राशि मकर में कुलदीपक राजयोग का निर्माण करने वाले हैं.
इस राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
मेष राशि
मंगल का कुलदीपक राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा, मंगल इस राशि के स्वामी होने के साथ- साथ सातवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में आपके काम में जैसी भी रुकावटें आ रही थी, अब वह दूर हो जाएगी. नौकरी पेशा जातकों के जीवन में भी लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी. व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति काफी अच्छी साबित होगी, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी.
कर्क राशि
इस राशि के जातक को भी मंगल के कुलदीपक राजयोग से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस राशि के चौथे भाग में मंगल रहने वाले हैं, ऐसे में आपको नौकरी के क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपके उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे. आप अपनी मेहनत के दम पर कई सारे मुकाम हासिल करने वाले है.
मकर राशि
मंगल के कुलदीपक राजयोग से इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, अब लंबे समय से चली आ रही परेशानियां एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. प्रमोशन के एक भी आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आप भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब रहेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
