13 जनवरी को मंगल हो जाएंगे वृषभ राशि में मार्गी, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | 13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व है. ग्रहों के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय होता है तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल को भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, ऊर्जा, शौर्य का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल ग्रह को मेष और वृषभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है. यह मकर राशि में उच्च होता है जबकि कर्क इसकी नीच राशि होती है.

Jyotish

13 जनवरी से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आय बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की जाएगी.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. यदि आप नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं तो मौजूदा समय आपके लिए काफी बढ़िया है. कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं. धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, मान- सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. मौजूदा समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा बना रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं. धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. आपके द्वारा किए गए कार्य को सराहना मिलेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.