1 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर; मेष, कर्क और मिथुन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल एक राशि में तकरीबन 45 दिनों तक रहते हैं. मंगल ग्रह को आत्मविश्वास, साहस आदि का कारक ग्रह जाता है. 1 जून को दोपहर 3:27 मिनट पर मंगल अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Jyotish Rashi Grah

वहीं, दूसरी और मंगल के ऊपर शनि की तीसरी दृष्टि भी पड रही है, जिस वजह से मंगल पहले से भी ज्यादा बलवान हो जाएगा. अगले 42 दिनों तक कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

1 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि: जल्द ही, इस राशि में मंगल का गोचर होने वाला है. ऐसे में इस राशि के जातकों को पहले ही सप्ताह जीवन में काफी खुशियां मिलने वाली है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होने वाली है, लंबे समय से रुके हुए काम अब बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कर्क राशि: इस राशि में मंगल दसवें भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. अब आपको आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है, कार्यस्थल में भी सब आपके काम की तारीफ करेंगे. वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आप अपने जीवन के लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे. बिजनेस में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि: मंगल इस राशि के 11वें भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. तरक्की के मार्ग खुलेंगे, अब आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली है. व्यापार में भी खूब लाभ होगा, धन संचय करने में कामयाब रहेंगे. अच्छा मुनाफा कमाने के योग दिखाई दे रहे हैं, जीवनसाथी के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.