1 जुलाई को मंगल करेंगे सिंह राशि में गोचर, शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

ज्योतिष | ग्रहों के गोचर को ज्योतिषशास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है. मंगल रक्त का कारक माना जाता है और यह किसी व्यक्ति के साहस और पराक्रम को दर्शाता है. 1 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मंगल के सिंह राशि में प्रवेश की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे मंगल

मेष राशि: मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के पांचवे भाव में होगा. इस दौरान इन्हें काफी अच्छे परिणाम भी मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. यह समय गुढ़ विद्या और ज्योतिष सीख रहे छात्रों के लिए भी काफी अच्छा रहने वाला है. यदि आप रियल स्टेट और प्रॉपर्टी में काम करते हैं तो भी इस दौरान आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

मिथुन राशि: मंगल के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी. रियल स्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को भी लाभ होने वाला है. आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, निश्चित रूप से आपको उसमें सफलता मिलेगी. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आप अपने पिता के साथ मिलकर किसी अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं. नौकरी कर रहे जातको को भी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि: मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के दूसरे भाव में हो रहा है जिसे धन का स्थान भी माना जाता है. आपको पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. यदि आप अपने पिताजी का काम संभाल रहे हैं तो व्यापार में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं. आपको वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. शेयर मार्केट में सोच समझकर ही निवेश करें.

सिंह राशि: मंगल इसी राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिस वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. इनके व्यक्तित्व में काफी निखार आएगा. मौजूदा समय में आप लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना ज्यादा समय व्यतीत करें. निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में मंगल के इस गोचर की वजह से थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

वृश्चिक राशि: मंगल के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के सफलता के मार्ग खुलेंगे. कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्य की ना केवल सराहना होगी बल्कि उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते भी काफी अच्छे होंगे. जल्द ही आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, मान- सम्मान बढ़ेगा. आप कठिन से कठिन लक्ष्य को भी अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे, आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.

धनु राशि: मंगल के गोचर की वजह से इस राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. इस समय विदेश से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. आयात और निर्यात से भी आपको काफी लाभ होगा. अगर आप पढ़ने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी होने वाली है.

मीन राशि: मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा.आपके सभी शत्रु नष्ट हो जाएंगे, मंगल की दृष्टि भाग्य स्थान पर होने की वजह से मौजूदा समय में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. विदेश जाने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, किसी काम के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. इस यात्रा से भविष्य में निश्चित रूप से आपको काफी लाभ होगा, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.