11 दिसंबर को होगी बुध और वरुण की युति, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातको पर दिखाई देता है. ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इन्हें शिक्षा, बौद्धिक क्षमता, तर्क- वितर्क, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है, 29 दिसंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति होगी, जिससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Rashifal

11 दिसंबर को दोपहर 3:45 मिनट पर बुध और वरुण एक दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. बुध वृश्चिक राशि में और वरुण मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस युति की वजह से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में अपडेट देने वाले है.

11 दिसंबर से शुरू होगा गोल्डन टाइम

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध और वरुण का नवपंचम राजयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, धन संपत्ति में भी तेजी आएगी. आप इस दौरान अच्छी खासी सफलता हासिल करने वाले हैं. अब समय आपके लिए काफी सुखद रहने वाला है, परिवार में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. व्यापारियों के लिहाज से भी समय काफी अच्छा है. जल्द ही, आपको नए आर्डर मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध- वरुण का संयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी. इस राशि के लग्न भाव में बुध और वरुण पंचम भाव में विराजमान है. ऐसे में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, आपके आत्म बल में भी वृद्धि होगी. आय के नए रास्ते खुलेंगे, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग खुशियों की अनुभूति करवाने वाला होगा. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा है, कार्य क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी. सभी आपके काम की सराहना करेंगे. जल्द ही, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा, कई क्षेत्रों में भाग्य के द्वारा आपके लिए खुलने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.