बुध कर रहे हैं शनि की राशि में विचरण, इन तीन राशि के जातकों की बढ़ेगी मुसीबतें

ज्योतिष | बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध ग्रह बुद्धि, वैभव और सौंदर्य प्रदान करने के कारक माने जाते हैं. जब भी ग्रह गोचर करते तो कुछ राशि के जातकों के सोए पड़े भाग्य को जगा देते हैं. वहीं, कुछ राशि के जातकों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. बता दें कि 27 फरवरी तक बुध ग्रह शनि देव की राशि मकर में ही विराजमान रहेंगे. इन्हीं वजह से 3 राशियों के जातकों पर संकट बना हुआ है, जिन्हें काफी समझदारी और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए. आज की इस खबर में हम आपको इन 3 राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

SHANI DEV

बुध के गोचर से इन राशि के जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मकर राशि: इस राशि के जातकों को काफी संभलकर चलने की आवश्यकता है, आप किसी कानूनी मसले में उलझ सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके सहयोगियों के साथ आपकी खटपट हो सकती है, रक्त संबंधित रोग भी हो सकता है. आपका कार्य में मन नहीं लगेगा, आपका हृदय भी काफी विचलित रह सकता है.

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को बुध के गोचर से सेहत से संबंधित नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत भी खराब हो सकती है, हड्डी रोग से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. मानसिक शांति भंग होने की संभावना है. इस दौरान अपने मनोबल को बनाए रखें, एकदम से किसी भी मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला ना लें, गलत संगत से खुद को बचाए.

मीन राशि: बुध के गोचर काल से मीन राशि पर संकट बना हुआ है. आमदनी की तुलना में आपके खर्च बढ़ जाएंगे, जिससे घर का खर्चा चलाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा. संतान की पढ़ाई की ओर से टेंशन रहेगी, पड़ोसियों के साथ भी वाद- विवाद हो सकता है. इस दौरान आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है. संयम से काम लें, बुरा वक्त भी निकल जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.