ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. 10 दिसंबर को वह विशाखा नक्षत्र से निकलकर शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं कुछ राशि के जातकों को 10 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
10 दिसंबर से बढ़ जाएगी इन राशियों की परेशानियां
मिथुन राशि: भले ही बुध इस राशि के स्वामी हो परंतु उनके नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके विरोधियों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है, ऐसे में आपको आने वाले कुछ दिन काफी सोच समझकर ही फैसला लेना है. किसी भी विवाद में ना पड़े.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. इस दौरान बने- बने कार्य बिगड़ सकते हैं. कुछ लोगों की अचानक जॉब छूट सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. आपको मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, सामाजिक स्तर पर भी वाद विवाद की संभावना बन रही है.
मीन राशि: बुध के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको काफी सोच- समझकर वार्तालाप करना है, अभी निवेश करने के लिहाज से समय बिल्कुल भी आपके पक्ष में नहीं है. ऐसे में आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें. कुल मिलाकर 10 दिसंबर से आने वाले कुछ दिन आपको विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
