ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivarta) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अक्टूबर महीने में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह 2 बार अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. बुध के इस राशि परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है. उनकी इनकम में वृद्धि होगी. साथ ही, नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
सिंह राशि
बुध ग्रह का अपनी चाल में बदलाव करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं. इस समय आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी. सभी लोग आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है.
तुला राशि
बुध ग्रह का गोचर और उदय होना इस राशि के जातकों की किस्मत बदल देगा. इस समय आपके कार्य करने की शैली में सुधार होगा, आपको मान- सम्मान मिलेगा. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आप कोई प्रॉपर्टी परचेज कर सकते हैं. आपकी वाणी में भी सुधार होगा जिस वजह से लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे. इस समय पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह आपकी राशि के 12वें भाव में संचरण करेंगे इस दौरान आपको लाभ के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे. बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम अष्ट भाव के स्वामी है, ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अब आपकी इनकम में भी जबरदस्त इजाफा होगा, निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. जल्द ही, आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
