मकर राशि में 1 फरवरी को प्रवेश करेंगे बुध, इन तीन राशि के जातकों को मिलेगा बुधादित्य राजयोग का लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जल्द ही, साल 2024 के दूसरे महीने की शुरुआत होने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 1 फरवरी को ही बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और सूर्य देव वहां पर पहले से ही भ्रमण कर रहे है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति की वजह से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है.

Budh Dosh

इसका प्रभाव वैसे तो लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि: बुधादित्य राजयोग की वजह से इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष लाभ होने वाला है. यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रहा है. ऐसे में इस दौरान आपको काम कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

धनु राशि: 1 फरवरी से इस राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू हो जाएगा. बता दें कि राजयोग आपकी राशि के धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश भी जल्द ही पूरी होने वाली है. अब आपको नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपको लाभ मिलने वाला है. आपकी सोची हुई सभी योजनाएं अब सफल होने वाली है.

मकर राशि: बुधादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. कार्यस्थल पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. जल्द ही, आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जो लोग विवाहित हैं उनका अपने जीवन साथी के साथ तालमेल काफी अच्छा रहने वाला है. इस समय आपके जीवनसाथी की भी काफी तरक्की होगी. कुल मिलाकर बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल ही रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.