15 सितंबर को बुध करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय; मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे छोटा ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है. वह सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. बुध ग्रह 15 सितंबर को अपनी स्वयं की राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा.

Rashifal 2

3 राशि के जातकों को न केवल करियर में सफलता मिलेगी, बल्कि धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

15 सितंबर से शुरू होगा गोल्डन टाइम

कन्या राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. बुध ग्रह आपकी राशि के पहले स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं. इस समय आपको काम कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उसमें भी आपको सफलता मिलने वाली है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. अभी विवाहित लोगों को शादी विवाह के ऑफर मिल सकते हैं, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

मकर राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन करने के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं. ऐसे में आप जल्द ही किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको सफलता मिल सकती है, धन की बचत खाने में आप कामयाब रहेंगे. जितनी भी योजनाएं अपने सोची थी, उसमें आपको सफलता मिलने वाली है.

मिथुन राशि: इस राशि के लग्न भाव के स्वामी भी बुध है, इस वजह से इन्हें अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. कार्यस्थल पर आपके कार्य की सभी लोक तारीफ करेंगे. जल्द ही, आपको नए प्रोजेक्ट पर लीडरशिप करने का मौका मिल सकता है. कला, संगीत, बैंकिंग, शिक्षक और प्रॉपर्टी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.