17 नवंबर को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन तीन राशि के जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, जिन राशि के जातकों पर सूर्य मेहरबान होते हैं उन्हें अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त होता है. सूर्य की स्थिति में बदलाव का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य जल्द ही वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर शुक्र मंगल के साथ संयोग होगा. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Astrologer

17 नवंबर को दोपहर 2:30 मिनट पर शनि सूर्य एक- दूसरे से ठीक 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है. ऐसे में 17 नवंबर से तीन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि- सूर्य का नवपंचम राजयोग कई मामलों में काफी खास होने वाला है. इस राशि में सूर्य 11वे और शनि दूसरे भाव में विराजमान होंगे. ऐसे में अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, परिवार के बीच भी लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो जाएगा. आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी, अब आपको मेहनत का फल मिलेगा.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए 17 नवंबर से समय अच्छा रहने वाला है. आप मेहनत पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा. अगर आप खुद का व्यापार करने की प्लानिंग कर रहे है, तो उसमें भी आपको लाभ मिलेगा. नौकरी में की जा रही मेहनत के बल पर अब आपको प्रमोशन मिलने वाला है. इनकम के नए रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि

इस राशि के लग्न भाव में शनि और 9वें भाव में सूर्य विराजमान होंगे. ऐसे में अब आपके लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर आप स्वयं को महसूस करने वाले हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, आप अपनी जिंदगी में सभी लक्षयों को पाने में सफलता हासिल करेंगे. पिता और गुरुओं का सहयोग मिलने वाला है. जल्द ही, आप अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.