ज्योतिष | सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 15 मई को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे है. सूर्य के इस गोचर की वजह से 3 राशि के जातकों का भाग्योदय होगा. अर्थात्, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा. हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियो के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है. जिन भी राशियों पर सूर्य मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में बड़े पद की प्राप्ति होती है और जीवन में कभी भी सुख- सुविधाओं की कमी नहीं होती.
इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य
सिंह राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. सूर्य आपकी राशि के स्वामी है और कर्म भाव में गोचर करने जा रहे है. ऐसे में आपको विशेष लाभ मिलने वाला है, जीवन में सुख- सुविधाओं की वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में भी सम्मान मिलने वाला है. जल्द ही, आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है. गाड़ी खरीदने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी.
कुंभ राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, यह गोचर आपकी कुंडली के सुख और वाहन के स्थान पर होने जा रहा है. ऐसे में आपको भौतिक सुख मिलने वाले हैं, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं. करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. धन संपत्ति और निवेश में फायदा मिलने वाला है, पारिवारिक जीवन काफी अच्छा बना रहेगा.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी अच्छा रहेगा. सूर्य आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, आप छोटी या बड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं. जल्द ही, आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. व्यवसायिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. नए लेन- देन के लिहाज से समय काफी अच्छा है. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा बना रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
