ज्योतिष | सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जाता है. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मौजूदा समय में सूर्य मेष राशि में विराजमान है और वह 15 तारीख को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में शनि की तीसरी दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी, कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

15 मई से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. जीवन में सुख- सुविधा बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में मान- सम्मान और पदोन्नति के आपको मौके मिल सकते हैं. जल्द ही, आप नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार देखने को मिलने वाला है, इस समय आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने वाले हैं.
कर्क राशि: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर और शनि की तीसरी दृष्टि इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है. आपको हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. जल्द ही, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. ऐसे में समय आपके अनुकूल रहने वाला है.
कुंभ राशि: सूर्य देव की वक्र दृष्टि कुंभ राशि के जातकों पर रहेगी, ऐसे में काम- कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आय के भी नए स्रोत बनेंगे, मानसिक दृढ़ता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है. प्रमोशन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, व्यापारियों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.