ज्योतिष | हिंदू धर्म या फिर सनातन धर्म में जन्माष्टमी के पर्व को विशेष महत्व प्राप्त है. इसे बड़े ही धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. इसी उपलक्ष्य में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि जन्माष्टमी का पावन पर्व कब है और किन राशि के जातको को इससे लाभ मिलने वाला है.
16 अगस्त को जन्माष्टमी
जन्माष्टमी के मौके पर ग्रहों की कुछ विशेष स्थिति भी बनती हुई दिखाई दे रही है. अबकी बार 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य कर्क राशि में बुध के साथ विराजमान रहेंगे. इस वजह से बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण होगा. इसके साथ ही, मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति होने जा रही है. इस युति से गजलक्ष्मी नारायण योग बनेगा.
मीन राशि में वक्री होंगे. मंगल कन्या राशि में रहकर शनि के साथ सम सप्तक और कुंभ राशि में मौजूद राहु के साथ मिलकर कई विशेष योग का निर्माण करने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राष्ट्रीय परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इन राशियों के लिए अच्छा है दिन
- मेष राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी का दिन काफी अच्छा रहेगा आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आप अपने आत्मविश्वास और ऊर्जावान स्वभाव के वजह से कई बड़े फैसले लेंगे. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, आपके जीवन में खुशियां बनी रहेगी. आपको जल्दबाजी से कोई भी फैसला लेने से बचना है.
- इसी के साथ- साथ वृष और सिंह राशि के जातकों के लिए भी जन्माष्टमी का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. वृश्चिक राशि के जातक भी अपने रचनात्मक कार्य से सभी को प्रसन्न करने वाले हैं. धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन काफी मिला- जुला रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
