Rashi Parivartan: 16 जुलाई को सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, बनेगा त्रिग्रही राजयोग

ज्योतिष, Rashi Parivartan | शुक्र ग्रह को धन और वैभव का दाता कहा जाता है. वहीं, बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. इस समय दोनों ही ग्रह कर्क राशि में विराजमान है, कर्क राशि का स्वामित्व चंद्र देव को प्राप्त है. जल्द ही, कर्क राशि में त्रिग्रही योग भी बनने जा रहा है. 16 जुलाई के दिन सूर्य कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं यानि इस दिन शुक्र, बुध और सूर्य की युति बनेगी. इसे ही त्रिग्रही राजयोग कहते है.

Rashi Parivartan

19 जुलाई तक यह स्थिति बनी रहेगी, इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृश्चिक राशि: बुध, शुक्र और सूर्य की चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है, आपको अपने इनकम बढ़ाने के कई नए सोर्स प्राप्त होंगे. इस महीने आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है, करियर लाइफ में भी आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी तीनों ग्रहों की युति काफी फायदेमंद रहने वाली है, ग्रहों की चाल बदलने से आपका मन धार्मिक कार्यों में लगने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपकी लव- लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी, मुश्किल घड़ी में आपको अपने परिवार के लोगों का भी साथ मिलने वाला है.

मिथुन राशि: शुक्र, सूर्य और बुध की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है, इस दौरान आप काफी पॉजिटिव फील करने वाले हैं. आप हर कार्य में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे, धार्मिक गतिविधियों में भी आपका मन लगने वाला है. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बच्चों के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.