21 अगस्त को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, 15 सितंबर तक मौज करेंगे इन तीन राशियों के जातक

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण, धन संपदा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उन्हें दोबारा इस राशि में प्रवेश करने में 1 साल तक का समय लग जाता है. 26 जुलाई को सुबह 9:02 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 21 अगस्त तक वह इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले है. इसके बाद, वह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अपने मित्र ग्रह की राशि में जाने की वजह से तीन राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Jyotish Rashi Grah

शुक्र का यह राशि परिवर्तन 21 अगस्त को सुबह 1:25 मिनट पर कर्क राशि में होने जा रहा है और वह 15 सितंबर तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे. इसके बाद, सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र के इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

21 अगस्त से शुरू होगा गोल्डन पीरियड

मेष राशि: इस राशि के जातकों की रुकी हुई सभी इच्छाएं अब पूरी होती हुई दिखाई दे रही है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. इसके अलावा जल्द ही भूमि- भवन का भी सुख प्राप्त हो सकता है. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. नौकरी पैसा जातकों के लिए समय काफी अच्छा है, नए लोगों से संपर्क बनेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके थोड़े मनमुटाव हो सकते हैं.

मिथुन राशि: शुक्र के कर्क राशि में जाने की वजह से इस राशि के जातक को लाभ मिलने वाला है, कई क्षेत्रों में अपार सफलता मिलने वाली है. अब आपका रुझान संगीत की ओर बढ़ेगा, मांगलिक कार्य में भी सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है, लंबे समय से की गई मेहनत अब आपको अच्छे फल देने वाली है. इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आपकी परेशानियां समाप्त हो जाएगी. भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, कर्ज खत्म हो जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.