7 सितंबर से शुरू पितृ पक्ष, शनि के चाल परिवर्तन से इन तीन राशियों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत 7 सितंबर से होने जा रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दिन शनि देव भी अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. शनि देव लगभग 50 सालों के बाद पितृपक्ष में वक्री होने जा रहे हैं. यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि में ही बनने जा रहा है. इस दौरान 3 राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

SHANI DEV

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि

मिथुन राशि: शनि देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शनि देव आपकी राशि के कर्म स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं, इस समय आपको काम- कारोबार में भी अच्छी तरक्की मिलने वाली है. जल्द ही, आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. नए प्रोजेक्ट पर आपको लीडरशिप भी करने का मौका मिलेगा, व्यापारियों के लिहाज से समय काफी अच्छा है. धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी.

वृश्चिक राशि: शनि देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा. शनि देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर वक्री होंगे, इस समय आपको संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. आप जीवन के हर पल का आनंद लेने वाले हैं, इस दौरान आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे. अचानक से धन लाभ के योग भी बना रहे हैं.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

मीन राशि: शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं. इस समय आप पहले से ज्यादा और भी लोकप्रिय हो सकते हैं. आपको जल्द ही मान सम्मान मिलेगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. जल्द ही, आपकी लव लाइफ में भी खुशियों की शुरुआत होगी. अगर आप इस समय पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.