9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पावन पर्व, इस शुभ मुहूर्त पर बहनें बांधे रक्षासूत्र

ज्योतिष, Raksha Bandhan 2025 | हिंदू धर्म में भाई- बहन के विश्वास और प्रेम के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन को विशेष महत्व प्राप्त है. यह त्यौहार हर साल श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना के लिए रक्षा सूत्र बनती है.

Raksha Bandhan Rakhi

भाई भी बहनों को रक्षा करने का वादा देते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इस साल रक्षाबंधन का पावन पर्व का शुभ मुहूर्त क्या होने वाला है.

रक्षाबंधन का पावन पर्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन का त्योहार काफी शुभ संयोगों के साथ आ रहा है. यह दिन काफी अच्छा रहेगा, 9 अगस्त 2025 के दिन राखी बांधने के लिए कुल 7 घंटे 49 मिनट का समय मिलने वाला है. इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:35 से शुरू होकर दोपहर 1:24 तक होने वाला है. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 तारीख को 12:00 बजे के आसपास हो रही है, ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाना ज्यादा बेहतर रहेगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

श्रावण के महीने में कई सारे त्यौहार आने वाले हैं. इसी में से एक त्यौहार रक्षाबंधन भी है. इस त्यौहार को भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है और हिंदू धर्म में इसकी विशेष मान्यता है. रक्षाबंधन के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 से 5:04 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 से 12:53 तक रहने वाला है. इस त्यौहार पर बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बनती है. इसके बदले में भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और कुछ उपहार देता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.