ज्योतिष | आज की इस खबर में हम आपको मूलांक 1 से लेकर 9 मूलांक के जातकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आज का दिन कई मूलांक के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, इसके विपरीत कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अगर आप भी ज्योतिष में विश्वास करते हैं, तो अपने मूलांक के बारे में तो सुना ही होगा.
क्या कहता है आपका मूलांक?
मूलांक एक यानी कि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक एक है. ऐसे में इन्हें अधिकारियों से लाभ मिलने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं. वहीं, बच्चों से जुड़ी हुई आपको कोई बुरी खबर भी मिल सकती है. आज का दिन पैसा कमाने के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
मूलांक 2 यानी कि आपका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक दो है. गणेश जी कहते हैं कि इस मूलांक के लोग निरंतर मेहनत के बाद सफलता हासिल कर लेंगे. ऐसे में आपको थोड़ा दान अवश्य करना चाहिए. आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा बना रहेगा.
मूलांक 3 यानी कि आपका जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है. आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, प्रतिद्वंद्वी की हार से भी आपको आर्थिक लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं.
मूलांक 4 अगर आपका जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, तो आपको सर्वोत्तम प्रयासों और समझौता करने की इच्छा के बावजूद घरेलू जीवन अशांत रह सकता है. आकर्षण बढ़ेगा.
मूलांक 5 अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है. आपको आज प्रॉपर्टी का लेनदेन करने में नुकसान हो सकता है, व्यापार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है.
मूलांक 6 अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है. भाई- बहनों के साथ मन मुटाव हो सकता है. बच्चों की स्कूल से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर आज आ सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन को अंतिम रूप देने के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है.
मूलांक 7 अगर आपका जन्म किसी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 है. ऐसे में आज आप जो भी काम करते हैं, उसके पीछे आपकी बड़ी महत्वाकांक्षा छिपी हुई है. आपका आकर्षण बढ़ रहा है, आप काम के मोर्चे पर देरी और निराशा से खुद को बाधित पाने वाले हैं.
मूलांक 8 अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 यह 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है. आज खरीदारी की होड़ आपका उत्साह बढ़ा सकती है. घर के लिए सामान खरीद सकते हैं, स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना है.
मूलांक 9 यानी आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आपके लिए मिला- जुला रहने वाला है. आपको सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
