ज्योतिष | शनि ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, यह सबसे लंबे समय तक किसी भी राशि में विराजमान रहते हैं. शनि को न्याय फलदाता और कर्मफल दाता के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में शनि के मार्गी होने से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अभी मौजूदा समय में शनि मीन राशि में विराजमान है. साल 2026 में मीन राशि में रहकर ही वह वक्री हो जाएंगे. अगर किसी जातक की कुंडली में शनि मजबूत होते हैं, तो उन्हें विशेष लाभ मिलता है.
शनि ग्रह 13 मार्च 2026 को अस्त होंगे और 22 अप्रैल 2026 को उदित होंगे. शनि के उदित होने के समय धन राजयोग बनेगा, जो कई राशि के जातकों के लिए काफी खास होगा. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
साल 2026 में इन राशियों पर होगी कृपा
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को शनि के उदय होने से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको बिजनेस में भी काफी अच्छे रिजल्ट मिलने वाले हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही आप कोई बड़ी डिटेल फाइनल कर सकते हैं, इनकम के नए सोर्स बनेंगे. आप कई जगहों पर पैसा भी इन्वेस्ट करने वाले हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आपको काफी सोच समझकर फैसले लेने हैं. आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. अगर आप कहीं पर पैसा निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि: इस राशि के जातको पर शनि की विशेष कृपा रहने वाली है, अब आपकी सारी परेशानियां एक- एक करके दूर हो जाएंगी. आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होगी, अब आप सिचुएशन को कंट्रोल कर लेंगे. आपको काफी सोच- समझकर फैसले लेने हैं, आप अपने बल पर कुछ बड़ा अचीव भी करने वाले हैं. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
