29 जून को शनि बदलेंगे अपनी चाल, जाने सभी 12 राशि के जातकों पर क्या रहेगा प्रभाव

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शनि को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है, जिन राशि के जातकों पर शनि देव मेहरबान होते हैं उन्हें रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता. मौजूदा समय में शनि कुंभ राशि में विराजमान है, इस महीने के आखिर में शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं.

SHANI DEV

29 जून 2024 को रात 11:40 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और आने वाले 5 महीने इसी चाल से चलने वाले हैं. शनि की चाल या फिर स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव दिखाई देने वाला है. जहां कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

इस राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

मेष राशि: इस राशि के शनि दसवें और 11वें भाव के स्वामी है, ऐसे में शनि की वक्री चाल की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर में आ रही बाधाओ से भी आप पार पा लेंगे. इस दौरान नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. आने वाले 4- 5 महीने आपके लिए काफी अच्छे रहने वाले हैं.

आने वाले 3- 4 महीने संभाल कर रहे इन राशियों के जातक

शनि की वक्री चाल की वजह से मिथुन, कुंभ, वृषभ, सिंह, कर्क, तुला, कन्या आदि राशि के जातकों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आप पर काफी दबाव बढ़ेगा, सीनियर आपकी मेहनत को नजरअंदाज कर सकते हैं. ऐसे में आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं. इस दौरान आपको कोई भी ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए, जिससे आपके करियर को नुकसान हो. आपको आने वाले कुछ महीने थोड़ा सोच- समझ कर ही फैसले लेने हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.