ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. शनि ग्रह करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन और 1 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. जल्द ही, शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.
शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन 28 अप्रैल रात 7:52 मिनट पर हो रहा है. इस दौरान शनि अपने नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं और 3 अक्टूबर रात्रि 9:49 मिनट तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. ऐसे में शनि की इस स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगा भाग्य
सिंह राशि: शनि का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. इस राशि के अष्टम भाव में शनि रहने वाले हैं, ऐसे में आपके जीवन में कई सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. इनकम के भी नए रास्ते खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. व्यापार में किसी प्रकार की आ रही रूकावटों से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा, नौकरी के आपको कोई बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. धन- धान्य में भी बढ़ोतरी होने वाली है.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. अब शनि मीन राशि में विराजमान है, ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि की ढैया से भी छुटकारा मिल जाएगा. पैतृक संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद अब धीरे- धीरे समाप्त हो सकता है. शनि के 9वें भाव में इस राशि के जातकों के जीवन में हर चीज काफी हद तक अच्छी होगी. जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्तों में सुधार होगा.
वृश्चिक राशि: शनि इस राशि के तीसरे भाव में और चौथे भाव के स्वामी होकर पांचवे भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने वाले हैं, संतान की शिक्षा पूरी हो सकती है. साथ ही, किसी काम को लेकर आपके अंदर नया विचार उत्पन्न हो सकता है. आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी. वैवाहिक जीवन में चली जा रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी. जल्द ही, आपका दांपत्य जीवन में भी खुशियां आने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
