वृश्चिक, कन्या और कुंभ राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, आने वाले 97 दिन करेंगे मौज

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मौजूदा समय में शनि देव (Shani Dev) कुंभ राशि में विराजमान है. पिछले साल कुंभ राशि में शनि देव ने गोचर किया था और साल 2025 तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. अब शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. मौजूदा समय में शनि देव पूर्व भाद्रपद के द्वितीय पद में विराजमान है, 18 अगस्त को यह उल्टी चाल चलने वाले हैं.

SHANI DEV

वहीं, शनि देव 3 अक्टूबर के दिन शतभिक्षा नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में 97 दिनों तक कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

वृश्चिक राशि: शनि का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आपके सालों से रुके हुए काम अब रफ्तार पकड़ने वाले हैं. धन- संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है, मां के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार के लिए भी दिन काफी अच्छे रहने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

कन्या राशि: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, कानूनी मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको लाभ मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी.

कुंभ राशि: शनि का गोचर इसी राशि में होने वाला है, ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने वाला है. समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, अब धीरे- धीरे करके रुपए- पैसों की सारी परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.