इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शनि देव, हर कार्य में मिलेंगी अपार सफलता

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसे ज्योतिषशास्त्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से ही रोजाना राशिफल की गणना की जाती है. आज शिवरात्रि के साथ- साथ शनि प्रदोष व्रत भी है. इस वजह से कुछ राशि के जातकों को धन, बुद्धि, वैभव और कार्यों में सफलता मिलने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

SHANI DEV

इन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही नौकरी में तरक्की मिल सकती है. आपकी इनकम भी अब बढ़ने वाली है, आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. खर्चों में वृद्धि हो सकती है, धर्म के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों का मन काफी शांत रहेगा, आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. इसके विपरीत, कारोबार में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा. नौकरी के लिए परीक्षा एवं इंटरव्यू के लिए रिजल्ट आपके पक्ष में आने की संभावना है, इनकम मे भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा, पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों की मानसिक शांति रहेगी. पठन- पाठन के कार्यों में रुचि बनी रहेगी. जल्द ही आपको किसी बड़े सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है. आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है. धैर्यशीलता में थोड़ी कमी आ सकती है, जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

तुला राशि: इस राशि के जातकों की वाणी में मधुरता रहेगी. मन काफी परेशान रह सकता है. घर व परिवार में कोई धार्मिक कार्य भी हो सकता है. आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा है, उन्हें उचित परिणाम मिलेंगे.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. बातचीत में थोड़ा संतुलित रखने की आवश्यकता है. वस्त्रों के प्रति आपका रुझान बढ़ने वाला है, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. इनकम में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.