जून महीने में शनि देव बदलेंगे अपनी चाल; सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है जोकि जून महीने में वक्री होने जा रहे हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 30 सालों के बाद शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में वक्री होंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है, नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे मे जानकारी देंगे.

SHANI DEV

शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

कुंभ राशि: शनि देव के वक्री होने से इस राशि के जातकों को शश राजयोग का लाभ मिलने वाला है, शनि देव इस राशि के लग्न भाव में वक्री होने जा रहे है. ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, बिजनेस में भी आप नए आइडिया पर काम कर सकते हैं. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, भाई- बहनों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे. आर्थिक मामलों में भी स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है.

वृश्चिक राशि: शनि देव की उल्टी चाल इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है, इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. आप प्रॉपर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं, व्यापार में भी उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी पदोन्नति मिल सकती है. आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि: शनि देव इस राशि से सप्तम भाव में उल्टी चाल चलेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. शादीशुदा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वह भी बढ़िया रहने वाली है. आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.