30 सालों के बाद आज शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | आज शाम 6:03 पर शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बता दें कि न्याय देवता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव 30 सालों के बाद कुंभ राशि में वापसी कर रहे हैं. इस वजह से कुछ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा. शनि के कुंभ राशि में परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हें राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

SHANI DEV

आज शनिदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए मौजूदा समय काफी बढ़िया है. व्यापार, नौकरी आदि में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. निवेश के लिए भी मौजूदा समय काफी अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है, नई उपलब्धियां सामने आएंगी. नया घर खरीदने के भी योग बन रहे हैं. राजनीतिक लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि: मौजूदा समय इस राशि के जातकों के लिए भाग्य वर्धक है. बिजनेस, प्रमोशन, मान- सम्मान आदि के योग बन रहे हैं. आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

मकर राशि: शनि की ढैया शुरू हो जाएगी परंतु आपको ज्यादा बुरे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

सिंह राशि: नए-नए लोग आपके संपर्क में आएंगे, पार्टनरशिप मिल सकती है. अविवाहितों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में विजय हासिल होगी, समय परिवर्तनशील रहेगा. लंबे समय से चल रही कोर्ट केस परेशानियों से आपको अब राहत मिल जाएगी.

तुला राशि: इस राशि के जातकों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलने वाली है. बिजनेस आदि में भी नई शुरुआत की संभावनाएं बन रही है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी, आसपास के लोगों के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बीच-बीच में समय अनुकूल भी होगा.

धनु राशि: जीवन में कई तरह के परिवर्तन होंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होगी, परिवार में भी खुशहाली का माहौल बना रहेगा.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को उतरती साढ़ेसाती ज्यादा परेशान नहीं करेगी, रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. संबंधियों से रिश्ते भी अच्छे होंगे.

कुंभ राशि: साढ़ेसाती की दूसरी ढैया शुरू हो जाएगी, यह समय आपके लिए काफी सुकून वाला होगा. रुके हुए कार्य तेजी से पूरे हुए. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी आप को राहत मिलने वाली है.

मीन राशि: साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाएगी परंतु शनि आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे. समय आपके लिए अच्छा रहेगा, नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.