नए साल में मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनि देव, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | साल 2025 ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी खास होने वाला है, इस दौरान कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करने के लिए जान जाते है. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को विशेष स्थान प्राप्त है. इन्हें कर्म फलदाता और न्याय फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. मौजूदा समय में यह स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है.

Shani Dev 1

29 मार्च 2025 को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. जब भी शनि ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो वह किसी ने किसी पाए को धारण करते हैं.

शनि के 4 पाए होते हैं जिसमें सोना, चांदी, तांबा और लोहा शामिल है. जब शनि के राशि परिवर्तन के समय चंद्रमा शनि से दूसरे, पांचवें और 9वे भाव में होता है तो माना जाता है कि शनि देव चांदी के पाय में चलेंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, यह स्थिति साल 2027 तक बनी रहेगी.

साल 2025 में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव

कर्क राशि: शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, शनि का राशि परिवर्तन आठवें भाव से 9वे भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है, नया साल भी आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. धन इकट्ठा करने में आपको कामयाबी मिलेगी, कार्य क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

वृश्चिक राशि: शनि का राशि परिवर्तन इस राशि में चौथे भाव से पांचवे भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपके सभी बिगड़े हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अचानक से धन प्राप्ति के भी योग बन रहे है, मौजूदा समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

कुंभ राशि: शनि का राशि परिवर्तन लग्न भाव में होने जा रहा है, इस राशि के जातकों की वाणी में मधुरता आएगी. आपको हर काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, कार्यस्थल पर सभी आपके काम की प्रशंसा करने वाले हैं. जल्द ही, आप नया घर या वाहन खरीद सकते हैं. बुध का गोचर आपके लिए काफी उत्तम साबित होने वाला है. वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.