शनि देव जल्द बदलेंगे अपनी चाल, खुलेगी इन 3 राशि के जातकों की किस्मत

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह निश्चित समय के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. जुलाई के महीने में कर्म फलदाता के नाम से जाने जाने वाले शनिदेव वक्री होने जा रहे हैं, अर्थात् शनि देव उल्टी चाल चलेंगे. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान 3 रशियां ऐसी होंगी जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Shani Dev 1

शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

मकर राशि: शनि देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शनि देव आपकी राशि के तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. करियर में आपको कई बेहतरीन अपॉर्चुनिटी मिलने वाली है, शनि देव आपकी राशि से लगन और दूसरे भाव के स्वामी है. ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने वाली है, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा.

वृषभ राशि: शनि देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शनि देव आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं, इस समय आपको काम कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी. नौकरी पैशा लोगों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है. शनि देव आपकी राशि से 9वें और दसवें स्थान के स्वामी है. इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, व्यापारियों को भी धन लाभ के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि: शनि देव का उल्टी चाल से चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. इस समय आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. काम- कारोबार के संबंध में आप यात्राओं पर जा सकते हैं, धार्मिक या मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेने का आपको मौका मिलेगा. बिजनेसमैन के लिए समय काफी अच्छा है. जल्द ही, आपको कोई नई डील मिल सकती है.शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार आएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.