ज्योतिष | शनि ग्रह को सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो करीब 1 राशि में ढाई साल तक रहते हैं. मौजूदा समय में शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान है और अगले साल मार्च महीने में वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि देव (Shani Dev) व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं.
शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 की देर रात 10:42 मिनट पर शनि देव शत- भिक्षा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में इसे 25वां नक्षत्र कहा जाता है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति है. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शनि के गोचर की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
27 दिसंबर से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है, अब आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मेहनत का आपको पूरा फल मिलने वाला है, आमदनी में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. धन के नए स्रोत विकसित होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा बना रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को भी शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आप किसी भी कार्य में अपना 100% देने वाले है. जीवन स्तर मे सुधार आएगा, व्यापार में भी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, शत्रुओं पर भी आप विजय हासिल करने वाले हैं.
कुंभ राशि: इस राशि के जातको पर शनि देव मेहरबान होने वाले हैं, करियर में भी आपको विशेष सफलता मिलने वाली है. व्यवसाय में लाभ होगा, पार्टनरशिप में काम करने से आपको मुनाफा होगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, पहले से किए गए कार्य में भी आपको लाभ मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
