जल्द सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश; मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, जो हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए भी जाने जाते हैं. जल्द ही, सूर्य धनु राशि (Surya Rashi Parivartan) में प्रवेश करने वाली है, इस दौरान धनु संक्रांति होगी. साथ ही, खरमास भी शुरू हो जाएंगे. वहीं, सूर्य अपने मित्र गुरु की राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस दौरान तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, उन्हें करियर के साथ- साथ कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.

Surya Dev

15 दिसंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

15 दिसंबर को सूर्य रात 9:56 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं और वह 14 जनवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान मेष राशि, सिंह राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा और हर कार्य में सफलता मिलती है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

मेष राशि: सूर्य इस राशि के 9वें भाव में गोचर करने जा रहे है, इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. साथ ही, सुख- समृद्धि की भी प्राप्ति होगी. अब आपका आध्यात्मिक की ओर झुकाव बढ़ेगा, करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही, आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि: सूर्य इस राशि के पांचवे भाव में प्रवेश कर रहे है, ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. संतान पक्ष की ओर से चली आ रही परेशानियां भी अब एक- एक करके खत्म हो जाएंगी, अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा. व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, धन कमाने के भी आपको एक से बढ़कर एक मौके मिलने वाले हैं.

वृश्चिक राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, सूर्य इस राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. इस राशि के जातकों को ट्रैवल इंसेंटिव के माध्यम से काफी पैसा कमाने का मौका मिलेगा, अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. बिजनेस में भी लाभ के अवसर दिखाई दे रहे है. पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस से आपको लाभ मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.