सिंह राशि में होगी सूर्य और केतु की युति, अगस्त महीने में इतने दिन मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | जिन राशि के जातकों पर सूर्य देव मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में उच्च पद की प्राप्ति होती है. सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी आदि का कारक ग्रह माना जाता है. इसके विपरीत, केतु ग्रह को आध्यात्मिक वर्ग के मोक्ष तांत्रिक आदि का कारक ग्रह माना जाता है. अगस्त का महीना इन दोनों की राशियों के लिए काफी खास होने वाला है. अगस्त के महीने में सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति होने जा रही है, इससे 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Sun Suraj Surya

अगस्त का महीना रहेगा खास

वृश्चिक राशि: सूर्य और केतु का संयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. इस समय में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, काम- कारोबार के संबंध में भी आप यात्राओं पर जा सकते हैं. इस समय आपकी रुचि धर्म- कर्म के कर्म में बढ़ेगी. वहीं, जॉब करने वाले लोगों को काम पर मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी आप सुखद अनुभव करेंगे.

मकर राशि: इस राशि के जातको के आठवें भाव में यह युति बनेगी, ऐसे में उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, साझेदारी में व्यवसाय करने पर आपको बड़ा प्रॉफिट हो सकता है. कानूनी मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं.

यह भी पढ़े -  जब धरती पर गिरा भगवान शिव का शिवलिंग, मच गया था हाहाकार; ऐसे प्रकट हुए नागेश्वर महादेव

वृषभ राशि: सूर्य और केतु की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होती हुई दिखाई दे रही है. यह संयोग आपकी राशि से सुख स्थान पर बनने जा रहा है, इस दौरान सुख सुविधाओं में जबरदस्त वृद्धि होगी. जल्द ही आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं, पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.