ज्योतिष | भगवान सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, अबकी बार 14 अप्रैल को सुबह 3:30 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे है. ज्योतिष शास्त्र में इसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है, जो काफी खास मानी जाती है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. मेष संक्रांति के साथ ही खरमास का महीना भी समाप्त हो जाएगा और नया सौरमास शुरू हो जाएगा. इस दिन पुण्य काल सुबह 5:57 से शुरू होकर दोपहर 12:22 तक रहने वाला है. वही महा पुण्य काल के बारे में बातचीत की जाए, तो वह सुबह 5:57 से 8:05 तक रहने वाला है.

इस दौरान दान पुण्य और स्नान करने का विशेष महत्व होता है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
14 अप्रैल से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: सूर्य इस राशि में उच्च माने जाते हैं, ऐसे में यह गोचर उनके लिए काफी खास रहेगा. करियर में आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे, राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी आ सकती है, सोच समझकर ही फैसला ले.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, खर्चे पर भी आपको कंट्रोल करना है. काम में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही ना भरते, अपने घर परिवार खासकर मां के साथ रिश्तों को संभाल कर रखें.
मिथुन राशि: इस राशि के जातको के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी खास रहेगा, आपके लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है. सरकारी काम बन सकते हैं, नौकरी में भी प्रमोशन के योग दिखाई दे रही है. कई क्षेत्रों में आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
कर्क राशि: करियर के लिहाज से समय इनके लिए काफी अनुकूल रहेगा, आपको जल्द ही नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी खास रहेगा, नौकरी में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं. काम में आपको अच्छी खासी सफलता मिलेगी, विदेश जाने का मौका भी आपको मिल सकता है
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अनुकूल रहेगा, व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार चढ़ाव अवश्य ही देखने को मिल सकता है. पढ़ाई में आपको फोकस बनाए रखना है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.