एक ही राशि में होगी सूर्य, बुध और केतु की युति; इन 3 राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. आज सूर्य की राशि सिंह में कई बड़े ग्रहों की युति होने जा रही है. शाम 4:48 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में बुध ग्रह प्रवेश करने वाले हैं. सिंह राशि में पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है. ऐसे में केतु और सूर्य की युति होगी. बुध ग्रह के इस राशि में प्रवेश करने की वजह से एक ही राशि में सूर्य, बुध और केतु की युति होने जा रही है.

Astrologer

इस वजह से बुधादित्य योग का विनिर्माण होगा. 15 सितंबर तक कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

आज से शुरू होगा इनका अच्छा समय

धनु राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में जितनी भी परेशानियां चल रही थी, अब वह खत्म हो जाएगी. नौकरी में भी आपको सफलता मिलती हुए दिखाई दे रही है. आपका दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा, जीवन में सुख शांति और प्रेम के आसार है. किस्मत का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों की फाइनेंशियल सिचुएशन काफी अच्छी रहने वाली है, बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. बिजनेस में प्रॉफिट के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. जल्द ही आपको किसी ने जॉब का ऑफर भी मिल सकता है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 11 मई से लगेगी इन राशियों की लॉटरी

वृषभ राशि: सूर्य की राशि में बुध- सूर्य और केतु की युति होने से इस राशि के जातकों को कई शानदार मौके मिलने वाले हैं. परिवार और दोस्तों के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, आपका स्वास्थ्य काफी अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी का भी आपको सपोर्ट मिलेगा. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.