17 सितंबर को सूर्य करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले सूर्य देव 17 सितंबर को राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने वाले है. इस दिन सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है, जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है. यदि आप भी अपने करियर में उच्च पद पर पहुंचाना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप पर भगवान सूर्य देव की कृपा हो.

Sun Suraj Surya

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे सूर्य देव

मेष राशि: इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी, धन संचय में भी लाभ होगा. नए साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहने वाली है, मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा. पारिवारिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा, जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. समय आपके अनुकूल रहने वाला है, धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के बिगड़े हुए सभी कार्य अब बनने लगेंगे, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी अच्छी खबर मिल सकती है. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं. वाणी में मधुरता रहेगी, यह समय आपके लिए वरदान से कम नहीं होगा.

धनु राशि: इस दौरान इस राशि के जातकों की वाणी में मधुरता रहेगी, हर कार्य में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई देगी. कार्यस्थल पर भी आपके किए हुए काम की प्रशंसा होगी, निवेश से आपको लाभ होगा. भवन व घर सुख की प्राप्ति हो सकती है, सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.