जल्द ही सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश, 12 अप्रैल तक मौज करेंगे इन 3 राशियों के जातक

ज्योतिष | ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य हर महीने अपनी राशि परिवर्तन करते हैं. मौजूदा समय मे सूर्य शनि की राशि कुंभ में विराजमान है. जल्द ही, वह किसी दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मार्च के महीने में सूर्य देव गुरु की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह राशि परिवर्तन 14 मार्च बृहस्पतिवार को 12:40 मिनट पर हो रहा है.

Surya Dev

इस दौरान सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद, 12 अप्रैल तक सूर्य इसी राशि में विराजमान रहने वाले है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

14 मार्च से इन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि: मीन राशि में सूर्य की एंट्री के साथ ही इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे, करियर में भी प्रमोशन के योग बनते हुए दिखाई देंगे. समृद्धि का आगमन होगा, काम के सिलसिले में आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कन्या राशि: सूर्य का मीन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापार के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा, अब धीरे- धीरे करके आपकी सारी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी. सूर्य के शुभ प्रभाव की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी, धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे.

कुंभ राशि: ग्रहों के राजकुमार सूर्य इसी राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होगी, खर्च भी बढ़ सकते हैं. आप अपने बजट का ध्यान रखें, इस दौरान यदि आप नए कार्य की शुरुआत करते हैं, तो सारे कार्य आपके सोचे अनुसार ही पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.