मेष राशि में होगी चंद्रमा और बृहस्पति की युति, इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवगुरु बृहस्पति भी अभी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं और 18 अक्टूबर को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इन दोनों की युति की वजह से गजकेसरी राजयोग का भी निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को बेहद ही शुभ माना जाता है, ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotishi

गजकेसरी राजयोग से चमकेगा इन राशि के जातकों का भाग्य

धनु राशि: गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. यह राजयोग इस राशि के पंचम भाव में बनेगा, इस वजह से इन्हें संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इनकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी. वहीं, कमाई और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते हुए दिखाई देंगे. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बेहद ही शुभ रहने वाला है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे, फंसा हुआ धन आपको मिलेगा. व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी. आप अपनी वाणी से सबको प्रभावित करेंगे.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के इनकम और लाभ के स्थान पर गजकेसरी राजयोग बनेगा. ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, वही बिजनेस करने वाले लोगों को भी मुनाफा होगा. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पिता और पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.