ज्योतिष | सूर्य को आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख और लग्जरी का कारक ग्रह माना जाता है. नवंबर के महीने में इन दोनों ग्रहों की युति होने जा रही है. यह युति वृश्चिक राशि में होगी, जिससे कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है. फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
मकर राशि: शुक्र और सूर्य की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी साबित होगी. यह गोचर आपकी कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है, इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है. साथ ही आपका भाग्य प्रबल होगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको मित्रों और वरिष्ठों का भी सहयोग मिलने वाला है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की युति काफी अच्छी साबित होगी, आकस्मिक धन लाभ के योग बन रही है. व्यापार के लिहाज से समय आपके लिए एकदम अच्छा है. यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि के लिए एकदम बेहतरीन रहने वाला है. जल्द ही आप कोई नई नौकरी जॉइन कर सकते है या वाहन भी परचेस कर सकते हैं.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र और सूर्य के संयोग से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, करियर में भी आप नया मुकाम हासिल कर सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा है, धन लाभ के योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
