अक्टूबर में इन 4 राशियों की होगी बल्ले- बल्ले, हर कार्य में मिलेगी सफलता; मां लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न

ज्योतिष | सितंबर का महीना अब समाप्ति की ओर है, कल से अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा. ज्योतिष के लिहाज से यह महीना बेहद ही खास होने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन (Grah Rashi Parivartan) करने वाले हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देगा. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर महीने में किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.

Jyotish

बेहद ही खास है अक्टूबर का महीना

मेष राशि: इस राशि के जातको को जॉब के बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं. आपके जीवन में इस महीने बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. करियर के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा है, नई जॉब के रास्ते खुलेंगे. आपको धन कमाने के कई मौके मिलने वाले हैं, उन्हें आपके हाथ से न जाने दे. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी.

मिथुन राशि: अक्टूबर में शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपके जीवन में सुख- सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं रहेगी. कार्य क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, धन लाभ के आपको कई मौके मिलने वाले हैं. आपकी लव- लाइफ काफी अच्छी रहेगी.

यह भी पढ़े -  सावन में तुलसी के ये 5 उपाय बदल सकते हैं किस्मत, घर में आएगी सुख- समृद्धि

सिंह राशि: अक्टूबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही, आपको धन लाभ हो सकता है. करियर में भी आपको कई बड़ी उपलब्धियां हासिल होगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: अक्टूबर में ग्रहों के गोचर का प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी दिखाई देने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. कर्ज चुकाने में आपको सफलता हासिल होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.