भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है यह महीना, इस दिन से शुरू करें 16 सोमवार के व्रत

ज्योतिष | सनातन धर्म में व्रत व पूजा पाठ को विशेष महत्व प्राप्त है. 16 सोमवार का व्रत रखने के कई सारे फायदे बताए गए हैं. इस व्रत को करने से न केवल भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती प्रसन्न होते है, बल्कि जीवन में सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है. आज हम आपको 16 सोमवार के व्रत के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी अपने जीवन में मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति या वैवाहिक जीवन में सुख की कामना कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है.

Mahashivratri Shiv Mahadev

सोमवार के व्रत का महत्व

कुंवारी कन्याओं की तरफ से अच्छे वर की प्राप्ति के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, दांपत्य सुख और परिवार की समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती है. सोलह सोमवार का संकल्प लेने का उत्तम महीना कौन सा है और किस प्रकार आपको पूजा अर्चना करनी चाहिए. इस आर्टिकल के लास्ट तक आपको इस बारे में जानकारी मिल जाएगी.

11 जुलाई से शुरू श्रावण का महीना

सोलह सोमवार का व्रत का संकल्प लेने के लिए सबसे उत्तम समय श्रावण मास का महीना माना जाता है. अबकी बार 2025 में श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और यह 9 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा, जिसे 16 सोमवार व्रत शुरू करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस दिन से आप अपने व्रत की शुरुआत करके लगातार 16 सोमवार उपवास रख सकती है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

इस प्रकार करें व्रत

सोमवार का व्रत रखने के लिए सबसे पहले आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लेना है. इसके बाद, साफ धुले हुए वस्त्र पहने और फिर मंदिर में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, सफेद पुष्प, भस्म, मिठाई, गाय का दूध आदि अर्पित करें. आपको 108 बार ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना है. अब आपको शिव चालीसा का पाठ करना है और अंत में आरती करनी है.

इस प्रकार आप काफी आसानी से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को प्रसन्न कर सकते हैं. श्रावण का महीना भगवान भोलेनाथ को काफी प्रिया माना जाता है. कहा जाता है कि इस महीने में सोमवार के व्रत शुरू करने से व्यक्ति को न केवल सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है, बल्कि आत्मिक शुद्धि भी होती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.