आज का दिन बेहद ही खास, इन 5 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | आज 22 अक्टूबर यानि रविवार को चंद्रमा का संचार शनि की राशि मकर में होने जा रहा है. इसके साथ ही आज शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन बुधादित्य योग, स्वार्थसिद्ध योग, रवि योग जैसे भी कई शुभ संयोग बना रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी नवरात्रि के आठवें दिन को विशेष महत्व प्रदान है. इस वजह से इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इस शुभ दिन कुछ राशि के जातकों का भाग्य सूर्य के जैसे चमकने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

आज इन पांच राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, कार्य क्षेत्र में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी. आप मुश्किल कार्य को भी काफी आसानी से पूरा कर पाएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आज आपकी अपने पुराने दोस्तों के साथ भी मुलाकात हो सकती है. आप अपने पार्टनर के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे.

मिथुन राशि: आज का दिन इस राशि के राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास रहेगा, माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. जल्द ही आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं. साथ ही आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. दोस्तों के साथ आप नया व्यापार शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं. आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है, आप कन्या पूजन जैसे धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. सामाजिक कार्य में शामिल होने की वजह से समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ सकता है.

सिंह राशि: आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है. नया वाहन या संपत्ति खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है, धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बनते हुए नजर आ रहे हैं. बचत करने में भी आप कामयाबी हासिल करेंगे आपके, आपके पार्टनर के साथ संबंध काफी मजबूत रहने वाले हैं. पिता के स्वास्थ्य में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा. भाई बहनों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत रहने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृश्चिक राशि: आज इस राशि के जातकों को लाभ होगा. वही विद्यार्थी भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे. नौकरी करने वाले आज अपना अधिकतर समय घर पर व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, कार्यक्षेत्र में भी आप अगले दिन की योजनाओं पर विचार करते हुए दिखाई देंगे. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातक स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आप अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाने में भी कामयाब रहेंगे, आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे दोस्त के साथ हो सकती है जिसे आप लंबे समय इंतजार कर रहे थे. साथ ही आप अपने माता-पिता के साथ भी अपने मन की बातों को साझा करते हुए नजर आएंगे. आप और आपका पूरा परिवार जल्द ही किसी धार्मिक सम्मेलन में भी शामिल हो सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.