मौनी अमावस्या आज, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये जरूरी उपाय

ज्योतिष | हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है, 9 फरवरी यानी कि आज माघ महीने की अमावस्या है. इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है, आज के दिन कई प्रकार के विशेष संयोग भी बन रहे हैं. जिस वजह से यह अमावस्या और भी खास हो जाती है. आज स्वार्थ सिद्धि योग/ बुधादित्य योग और महोदय योग बन रहा है. इस अमावस्या को भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए बेहद ही खास माना जाता है.

Amavasya

इस दिन आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए, जिससे शनि की साढेसाती और ढेया से भी आपको राहत मिल जाएगी. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.

मौनी अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय

  • इस दिन स्नान ध्यान करने के बाद काला तिल, आटा, शक्कर को आपस में मिला ले और इसे चीटियां को खिलाए.
  • मौनी अमावस्या के दिन शनि मंदिर में जाकर आपको भगवान शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपको सीधा शनि देव की आंखों में नहीं देखना है.
  • अगर आप शनि की साढेसाती के प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो आपको आज के दिन छाया का दान करना चाहिए. इसके लिए आपको एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और इसे दान कर दे.
  • आज के दिन पूरे विधि विधान तरीके से आपको शनि देव की पूजा अर्चना करनी चाहिए, इस दिन आपको हो सके तो शनि देव को आक का फूल अर्पित करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.